Showing posts with label गुड़िया. Show all posts
Showing posts with label गुड़िया. Show all posts

Saturday, 20 April 2013

बिटिया रानी

माँ की होती प्यारी बिटिया रानी,
पिता की प्राण प्यारी बिटिया रानी,
भैया की होती दुलारी बिटिया रानी,
बहना संग झूमे दुलारी बिटिया रानी।

नन्हें कदमो संग करती अठखेली,
तोतली भाषा मे कहती दादा दादा,
दादी की होती लाड़ली गुड़िया रानी,
बुआ भतीजी करतीं केलि अलबेली।

मन मोहती मोहिनी हो जाती किशोरी,
अब दुनिया मे चैन कहाँ जग भया बैरी ,
फूँक फूँक कर रखना कदम लाडो मेरी,
माँ कहती दिन रैन, ले जाती हो तुम चैन। 

आई जवानी रग रग से राग टपकता,
मदमाते नैना रूप मनोहर मन मे बसता,
देख देख बैरी जमाना आहे भरता ,
जीना, चलना मुश्किल बेगाना करता।

जीवन पूरा जिये खुशियाँ भी वो,
भर झोली पाये कोई न दुःख वो,
कभी उठाए, बस बैरी जमाना जीने दे,
मुक्त प्रसन्न और पंख उसे फैलाने दे। 

 नूतन मेरी तेरी  इसकी उसकी सबकी,
बिटिया रानी ये प्यारी  बिटिया रानी॥